उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री श्री विजय कुमार कश्यप के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

लखनऊ: दिनांक: 19 मई, 2021 उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण, राज्यमंत्री, श्री विजय कुमार कश्यप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डा0 सिंह ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री विजय कुमार कश्यप बहुत ही मेहनती एवं समाजसेवी व्यक्ति थे। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में बहुत ही उल्लेखनीय कार्य किए है। श्री विजय कुमार कश्यप जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे, उनके निधन से स्तब्ध हॅू। राज्यमंत्री के रूप में भी उन्होंने पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ काम किया। डा0 सिंह ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुये दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,