घर पर ही रहकर मनाये भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव : इंद्रेश तिवारी

ललितपुर। युवा महासभा रजि के अध्यक्ष इंद्रेश तिवारी ने सभी ब्राह्मण संगठनों व ब्रह्म समाज के लोगो से अपील करते हुए कहा 14 मई दिन शुक्रवार को घर पर ही रहकर मनाये भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव परशुराम जन्मोत्सव हिंदुओ का एक प्रसिद्ध त्योहार है। यह पर्व हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष के तीसरे दिन यानी तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार पूरे भारत मे धूमधाम से मनाया जाता है। और इसी दिन अक्षय तृतीया का प्रसिद्ध त्योहार भी मनाया जाता है।परशुराम जन्मोत्सव के दिन उपवास के साथ साथ सर्व ब्राह्मण का जुलूस और सत्संग आदि का आयोजन किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किए गए पुण्य का प्रभाव कभी समाप्त नही होता है। इस दिन भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा निकाली जाती है। तथा जगह-जगह पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता था मगर इस बार इस महामारी में सभी सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव घर पर ही रहकर मनाये।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,