क्रय केन्द्रों पर बटाईदार किसान भी बेच सकेंगे अपना गेंहू

गेंहू खरीद के लिए क्रय एजेन्सियों को किया गया नामित
ललितपुर। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार के निर्देशानुसार जनपद में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत गेंहू की सरकारी खरीद 01 अप्रैल 2021 से 15 जून 2021 की जाएगी। इस वर्ष शासन द्वारा गेहूं की सरकारी खरीद का मूल्य 1975 रु. प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है। जनपद में गेंहू की खरीद हेतु क्रय एजेन्सियों को नामित किया गया है। यह क्रय एजेन्सियां खाद्य विभाग विपरण शाखा, उ.प्र.सहकारी संघ एवं उ.प्र.राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम (एस.एफ.सी.) है। गेंहू की खरीद क्रय एजेन्सियों द्वारा सीधे खाद्य तथा सरद विभाग में पंजीकृत किसानों से कम्प्यूटराइज खतौनी व सुसंगत भूलेख के आधार पर की जाएगी। किसान भाइयों को केन्द्र प्रभारी द्वारा गेंहू के मूल्य का भुगतान पी.एफ.एम.एस. से किये जाने की व्यवस्था की गई है। इस सम्बंध में अपर जिलाधिकारी वि./रा. द्वारा जनपद के किसान भाईयों से अपील की गई है कि गेंहू की बिक्री हेतु खाद्य विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य करायें। यह पंजीकरण कृषक द्वारा स्वयं अथवा जन सूचना केन्द्र या साईवर कैफे के माध्यम से कराया जा सकता है। किसान भाई अपना गेहूं निर्धारित मानकों के अनुरुप तैयार कर कम्प्यूटराइज खतौनी, आधारकार्ड एवं बैंक पासबुक (स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ) लेकर आयें। सरकारी संस्थानों पर लाये गए प्रत्येक कृषक का गेंहू खरीदा जाएगा, फिर चाहे वह सरकारी संस्था का सदस्य हो अथवा न हो। क्रय एजेन्सियों के द्वारा किसानों के समक्ष बकाया भुगतान की कोई शर्त नही रखी जाएगी। राजकीय क्रय केन्द्रों पर गेंहू की बिक्री हेतु किसान को स्वयं या पंजीकरण के समय नामित पारिवारिक सदस्य को आधार कार्ड सहित उपस्थित होना अनिवार्य होगा। बटाईदार कृषक से भी गेंहू की खरीद की जाएगी, इसके लिए बटाईदार को खरीद से पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा। बटाईदार से राजस्व विभाग द्वारा शत-प्रतिशत सत्यापन के उपरान्त अधिकतम 100 कुन्तल गेंहू क्रय किया जा सकेगा। 100 कुन्तल से अधिक बिक्री हेतु अपर जिलाधिकारी वि./रा. द्वारा सत्यापन किया जाएगा। गेंहू क्रय केन्द्र 01 अप्रैल 2021 से 15 जून 2021 तक प्रतिदिन सुबह 09 बजे से सायं 06 बजे तक खुले रहेंगे। गेंहू की खरीद रविवार एवं राजपत्रित अवकाशों को छोडक़र शेष कार्यदिवस में जारी रहेगी। जनपद में गेंहू खरीद हेतु कुल 61 क्रय केन्द्र बनाये गए हैं, जिनमें से 06 क्रय केन्द्र खाद्य विभाग के, 53 क्रय केन्द्र पी.सी.एफ. के तथा 02 क्रय केन्द्र एस.एफ.सी. के हैं। जनपद में अब तक कुल 40893.85 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद हो चुकी है। जनपद के किसान भाईयों को कोई भी समस्या होने पर वह कन्ट्रोल रुप के टोल फ्री नम्बर 05176-276836 पर सम्पर्क करें।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,