रणछोर धाम महंत वीरेन्द्रानंद महाराज का निधन, अपूर्णीय क्षति

ललितपुर। विश्व हिन्दू महासंघ ने रणछोरधाम के महंत वीरेद्रानंद महाराज के देवलोकगमन पर श्रद्धान्जली देते हुए अपूर्णीय क्षति बताया। वक्ताओं ने महंतजी की धर्मपरायणता और सहृदयता को अनुकरणीय बताया उनका क्षेत्र के विकास में अकथनीय योगदान रहा। इसके अतिरिक्त धर्माचार्य प्रकोष्ठ के जिला प्रमुख महेन्द्र त्रिपाठी जी के भ्राता भानुप्रताप तथा बबीना इकाई के प्रमुख संजय विरार के निधन पर मण्डल प्रभारी पवन जैन शिवाजी, जिलाध्यक्ष हरिकिशोर नरवरिया, महेश पटैरिया, मनोज चौबे, सुख साहव, शिवम नरवरिया ने दुख व्यक्त कर अपूर्णीय क्षति बताया। सक्षम ललितपुर के नगर संगठन मंत्री रवि प्रताप सिंह, रविराजा की मातेश्वरी सपना सेंगर के निधन पर जिलाध्यक्ष अक्षय जैन, महामंत्री अजय जैन, धू्रव साहू, डा.तेजस्व श्रीवास्तव, रवीन्द्र जैन, संजीव सौरया, गोविन्द व्यास, अमित जैन, के.पी.पाण्डे, जगभान सिंह कुशवाहा ने शोक व्यक्त किया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,