निराश्रित सहरिया परिवार के बच्चों के भरण पोषण को समाजसेवी व शासन प्रशासन आगे आएं : पुष्पेंद्र

ललितपुर। थाना जाखलौन के अंतर्गत ग्राम देवगढ़ निवासी 40 वर्षीय तन्शू सहरिया पुत्र लच्छू की विगत 10 मई 2021 को सीने में दर्द होने के कारण आकस्मिक मृत्यु हो गई। मृतक के परिवार में 9 छोटे-छोटे बच्चे व पत्नी है। जिसमें 7 पुत्रियां और 2 पुत्र हैं। जिनके समक्ष दो वक्त की रोटी का संकट पैदा हो गया है। मृतक के परिवार में पत्नी अनीता पुत्रियां रागिनी उम्र 17 वर्ष, सुहागिनी उम्र 15 वर्ष, ललिता उम्र 11 वर्ष, नीलम उम्र 8 वर्ष अनीता उम्र 6 वर्ष, हेमा उम्र 3 वर्ष, मीरा उर्फ हल्की उम्र 5 माह व पुत्र रामचरण उम्र 5 वर्ष व रामबरन उम्र डेढ़ वर्ष है। ज्ञातव्य हो कि देवगढ़ निवासी एडवोकेट शेर सिंह यादव ने निराश्रित परिवार की मदद हेतु एक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली। जिसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी होने पर जिला बार एसोसिएशन ललितपुर के पूर्व अध्यक्ष नेमी कुमार जैन एडवोकेट ने 15 सौ रुपए व शुभम जैन पेशकार सिविल जज जूनियर डिविजन एफटीसी ललितपुर ने ग्यारह सौ रुपया की आर्थिक मदद भेजकर उक्त परिवार को खाद्य सामग्री व राहत राशि भिजवाई। गौरतलब हो कि मानव ऑर्गेनाइज़ेशन के अध्यक्ष व अधिवक्ता संवाद के मुखिया पुष्पेंद्र सिंह चौहान एडवोकेट ने भी उक्त निराश्रित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है और जनपद के अन्य समाजसेवियों से भी उक्त निराश्रित सहरिया परिवार को आर्थिक मदद के लिए आगे आने की अपील की है। यही नहीं उन्होंने शासन- प्रशासन से भी शासकीय मदद निराश्रित परिवार के बच्चों को दिलाएं जाने की मांग की है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,