मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद् श्री सुन्दरलाल बहुगुणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ: 21 मई, 2021 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद् श्री सुन्दरलाल बहुगुणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री सुन्दरलाल बहुगुणा का प्रकृति से गहरा जुड़ाव था। पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके द्वारा किये गए कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। श्री सुन्दरलाल बहुगुणा के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,