जिन्हें अनुमति है वही प्रतिष्ठान खोले दुकानदार : मण्डल

लॉकडाउन का पालन न करने वाले दुकानदारों की मदद नहीं करेगा व्यापार मण्डल : त्रिपाठी ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक आवश्यक बैठक संगठन के कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार सभी व्यापारियों को लॉकडाउन का पालन करना चाहिए। इस बैठक में व्यापारियों को बताया गया कि शासन के निर्देश के अनुसार मेडिकल, किराना, सब्जी, दूध, फल, खाद बीज व राशन आदि की दुकाने खोली जाएंगी। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि जब भी बाजार में लॉकडाउन के पालन के क्रम में पुलिस या अन्य अधिकारियों द्वारा जांच की जाए तो वह अपने प्रतिष्ठान पर निश्चिंत होकर बैठे। उन्हें डर कर अपने प्रतिष्ठान छोडक़र भागने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस बैठक में बताया गया की होटल, भोजनालय, रेस्टोरेंट में लोगों को बिठा कर खाना खिलाने की व्यवस्था पर प्रशासन ने रोक लगा रखी है। लेकिन होटल, भोजनालय, रेस्टोरेंट प्रबंधक लोगों को पार्सल, होम डिलीवरी कर सकते हैं। इस बैठक में सभी व्यापारियों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि शासन जिन दुकानों, प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति दी है, उनके मालिक/प्रबंधक अपने प्रतिष्ठानों पर सैनिटाइजर आवश्यक रूप से रखेंगे तथा मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करेंगे। व्यापारियों से अपील करते हुए कहा गया कि जिन प्रतिष्ठानों को बंद रखने का शासन ने निर्देश दिया है, उन्हें खोलकर व्यापारी किसी अप्रिय कार्यवाही को आमंत्रण ना दें और अपने सम्मान का ख्याल रखें। व्यापारी वर्ग के लोग कोरोना संक्रमण को प्रसारित होने से रोकने में अपना योगदान दें। जो दुकानदार इन नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके विरुद्ध पुलिस या प्रशासन द्वारा कार्रवाई किए जाने पर व्यापार मंडल उनकी कोई मदद नहीं करेगा। बैठक में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर, जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, महामंत्री अनिल जैन, गल्ला मंडी अध्यक्ष अशोक जैन, नवीन सिंघई, नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू, रमाकांत तिवारी, आनंद जैन अमित, हरीश सिंघई, पंकज जैन, दीपक सोनी, अवध बिहारी उपाध्याय, अनिल बबड़ी, जय नारायण शर्मा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,