उन्नीस मई को नगर पालिका का घेराव करेंगे कांग्रेसी

पन्द्रवें वित्त आयोग से आयी धनराशि से सुधारें शहर की पेयजलापूर्ति व्यवस्था
ललितपुर। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस से नगर पालिका प्रशासन की घोर लापरवाही के विरोध में कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया और नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगराध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने कहा कि पंद्रहवें वित्त आयोग से एक करोड़ रुपए आया था। जिसमें शहर की लडख़ड़ाती पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए 44 लाख नगर पालिका से मिलने थे। लेकिन ईओ व नपाध्यक्ष की मिलीभगत से पैसा जल संस्थान को हस्तांतरित करने में हीलाहवाली कर रहा है, जिससे शहर में भीषण समस्या बनी हुई है। शहर में हेण्डपम्प खराब पड़े हुए है। आरोप लगाया कि ईओ की हठधर्मिता के कारण शहर की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका सिर्फ अधिकारियों के निवास के पास ही सेनेटाइजर के छिडक़ाव हो रहा है। वार्डो में सिर्फ रस्म अदायगी हो रही, यदि कोई गम्भीर घटना घटती है तो इसकी जिम्मेदारी सिर्फ नगर पालिका की होगी। धरना स्थल पर नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित यादव, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अध्यक्ष रितिक शुक्ला मोन्टी, महासचिव संजय जाटव, राममूर्ति तिवारी, सोनू शुक्ला, दशरथ कुशवाहा, निर्भीक शर्मा, शरीफ जावेद आदि मौजूद रहे। अंत में कांग्रेसियों ने कहा कि यदि एक हफ्ते में पेयजलापूर्ति में सुधार नही हुआ तो कांग्रेस 19 मई को नगरपालिका का घेराव करेंगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,