जलशक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह कल गोरखपुर/संतकबीरनगर जनपदों में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का करगें स्थलीय निरीक्षण

लखनऊः दिनांकः 04 जून, 2021 उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह कल 05 जून, 2021 को जनपद गोरखपुर एवं संतकबीरनगर में भ्रमण पर रहेगें। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार डा0 महेन्द्र सिंह कल गोरखपुर में बरहीपाथ तटबंध के मध्य ग्राम भरने के पास संचालित कटाव निरोधक/बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेगें। यह स्थान चैरी-चैरा तहसील में स्थिति है। इसके उपरान्त पूर्वान्ह 11 बजे तहसील सदर के अन्दर मलौनी तटबंध पर तरकुलौनी रेगुलेटर के समीप पानी निकासी हेतु पम्पिंग स्टेशन के निर्माण का स्थलीय निरीक्षण करेगें। इसके पश्चात लगभग अपरान्ह 01 बजे तहसील सहजनवाॅं के बोक्टा बरवार तटबंध के समीप ग्राम कालेसर में संचालित बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेगें। इसके उपरान्त 3 बजे तहसील खजनी में घाघरा (सरयू) नदी के बायें तट पर निर्मित खड़कपुर-शाहपुर-सोपाई तटबंध पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का अवलोकन करेगे। इसके बाद शाम 4 बजे जनपद संतकबीरनगर के तहसील घनघटा स्थिति मदरहा बेहराडाड़ी तटबंध पर संचालित बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेगें।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,