प्रदेश में श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में बनेगी कांग्रेस सरकार-अंशू अवस्थी

लखनऊ जब उत्तर प्रदेश को बर्बादी के रास्ते पर ले जा रहे थे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और भाजपा की प्रदेश सरकार तक कहां था बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व इन बैठकों के इवेंट से उत्तर प्रदेश के लोग गुमराह होने वाले नहीं 2022 में परिवर्तन का मन बना चुकी है प्रदेश की जनता श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में बनेगी कांग्रेस सरकार आज भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व बैठकों का इवेंट कर रहा है साढ़े चार (4:6) साल हो गए सरकार बने , उस समय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को उत्तर प्रदेश की याद नहीं आई जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने तानाशाही और अहंकारी रवैये और गलत नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश को बर्बादी की तरफ ले जा रहे थे, उस समय भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को याद नहीं आई जब उत्तर प्रदेश का नौजवान सड़क पर रोजगार मांग रहा था और बदले में पुलिस उसे लाठी मुकदमे और जेल दे रही थी उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश की बेटियां जलाई जा रही थी उत्तर प्रदेश का किसान सड़कों पर संघर्ष कर रहा था तब याद नहीं आई बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व को उस समय कहां था बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व ? जब कांग्रेस महासचिव आदरणीय प्रियंका गांधी जी लगातार उत्तर प्रदेश के विकास के लिए, उत्तर प्रदेश के नौजवानों के रोजगार के लिए, और उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए, उत्तर प्रदेश की बहू बेटियों के लिए बीजेपी सरकार को अपने सुझाव दे रहीं थीं उस समय अहंकारी मुख्यमंत्री ने उन सुझावों को नहीं माना यदि उन सुझाव को मान लिया होता तो आज उत्तर प्रदेश की इतनी बुरी हालत नहीं होती आज जब चुनाव आ गया है तो सिर्फ आदित्यनाथ के सर पर ठीकरा फोड़कर भाजपा बचना चाहती है उत्तर प्रदेश के लोग बीजेपी की असलियत जान चुके हैं सिर्फ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पर ठीकरा फोड़कर बीजेपी के पाप धुलने वाले नहीं, उत्तर प्रदेश के लोगों ने बीजेपी सरकार के पापों का हिसाब करने का मन बना लिया है उत्तर प्रदेश में 2022 में श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी और उत्तर प्रदेश पुनः विकास और रोजगार के पथ पर आगे बढ़ेगा

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,