विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित "संजीवनी भेंट" अभियान का कलेक्टर मनीष सिंह ने किया शुभारंभ- अभाविप

"संजीवनी भेंट" अभियान के तहत इंदौर शहर में 51 टीकाकरण शिविर पर 3135 तुलसी पौधे भेंट किए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत के आह्वान पर विकासार्थ विद्यार्थी (SFD) द्वारा इंदौर शहर में विश्व पर्यावरण दिवस को "संजीवनी भेंट" अभियान के रूप के मनाया। इस अभियान का इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह, नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल, अभाविप प्रांत संगठन मंत्री निलेश सोलंकी, प्रांत मंत्री घनश्याम सिंह चौहान एवं विभाग प्रमुख सचिन शर्मा द्वारा तुलसी का पौधा भेंट कर शुभारंभ किया। इंदौर महानगर SFD प्रमुख रोहित मालवीय ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया की इंदौर शहर में प्रशासन द्वारा संचालित टीकाकरण शिविरों में से चयनित 51 शिविरों में इस अभियान को चालया गया। जिसमें प्रत्येक शिविर में टीका लगाने आने वाले लोगों को एक तुलसी का पौधा भेंट किया गया और उसे अपने घर पर लगाने एवं उसकी सुरक्षा व संरक्षण हेतु संकल्प दिलाया गया। जो की इंदौर शहर में 3135 तुलसी के पौधे वितरित किए। प्रत्येक शिविर में अभाविप के 4-4 कार्यकर्ता लगे जो पुरे 51 शिविरों में 204 कार्यकर्ता ने इस अभियान में सहभाग किया। इन्दौर महानगर मंत्री लक्की आदिवाल ने कहा कि अभाविप केवल एक छात्र संगठन ही नही बल्कि देश के प्रति जागरूक युवाओ का एक ऐसा संगठन है जो देश के विकास में हर दिशा में योगदान देता आ रहा है ऐसे ही अभाविप का प्रकल्प स्टूडेंट फ़ॉर डेवेलपमेंट भी है जो पर्यावरण के प्रति देशवासियों में जागरूक करता आया है। आधुनिकता की दौड़ में भाग रहे प्रत्येक देश के बीच धरती पर हर दिन प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है. जिसके दुष्परिणाम समय-समय पर हमें देखने को मिलते हैं । पर्यावरण और प्रदूषण से हो रहे नुकसान एवं प्रदूषण के बढ़ते स्तर से पर्यावरण के साथ ही इंसानों के लिए खतरा बनता जा रहा है। इसके कारण कई जीव-जन्तू विलुप्त हो रहे हैं. वहीं इंसान कई प्रकार की कोरोना जैसी गंभीर बिमारियों का शिकार भी हो रहे हैं। विद्यार्थी परिषद का संकल्प है कि हमारे देश को निरंतर प्रगति करने के साथ ही हमारे जल , जंगल , जमीन कि भी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष जितेन्द्र तलरेजा, विभाग संयोजक सौरभ शर्मा, महानगर विस्तारक पीयूष सोनी, महानगर छात्रा विस्तारिका मंगला टेकाम, महानगर अध्यक्ष डॉ. पुनीत कुमार द्विवेदी आदि प्रमुख कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,