पूर्व बसपा विधायक श्री अमर पाल शर्मा ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ दिनांकः16.06.2021 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा करते हुए साहिबाबाद के पूर्व बसपा विधायक श्री अमर पाल शर्मा ने आज अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। श्री अमर पाल शर्मा ने 2022 में श्री अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। श्री अखिलेश यादव के अनुमोदन के पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने आज नगर मंत्री भाजपा लखीमपुर खीरी रोहित तिवारी उर्फ लिटिल तथा भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिलामंत्री लखीमपुर श्री मनीष तिवारी को भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। श्री रोहित तिवारी उर्फ लिटिल तथा श्री मनीष तिवारी ने श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताई है और सन् 2022 में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाने के लिए जी जान से जुटने का विश्वास दिलाया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,