हड़जोड़ जडी बूटी

8 मी तक लम्बी आरोही पर्णपाती लता होती है। जो देखने में चतुष्कोणीय तथा अस्थि शृंखला जैसी प्रतीत होती है, पुराने तने पत्रविहीन होते हैं।हड़जोड़ जडी बूटी का प्रयोग अस्थि संबंधी बीमारियों के चिकित्सा में किया जाता है।
अस्थिसंहार प्रकृति से मधुर, कड़वा, तीखा, गर्म, लघु, गुरु, रूखी, कफवातशामक, पाचक और शक्तिवर्द्धक होता है। अस्थिसंहार कृमि, अर्श या पाइल्स, नेत्ररोग, अपस्मार या मिरगी, घाव या अल्सर, आध्मान या पाचन तथा दर्दनाशक होता है। अस्थिसंहार के पौधे से प्राप्त ग्लूकोसाइड हृदयपेशी पर नकारात्मक (नेगेटिव) क्रोनोट्रापिक (Chronotropic) प्रभाव डालता है। यह परखनलीय परीक्षण में अस्थिजनन क्रियाशीलता (Osteogenic activities) दिखाता है। हड्डियों को जोड़ने में फायदेमंद हड़जोड़ (Hadjod Plant Uses in Bone Fracture in Hindi) हड्डियों को जोड़ने में हड़जोड़ बहुत ही लाभकारी होता है लेकिन इसके इस्तेमाल करने का तरीका सही होना चाहिए। -भग्न अस्थि या संधि पर हड़जोड काण्ड कल्क का लेप करने से शीघ्र भग्न संधान होता है।
-10-15 मिली हड़जोड़ स्वरस को घी में मिलाकर पीने से तथा भग्न स्थान पर इसके कल्क में अलसी तैल मिलाकर बांधने से भग्न अस्थि का संधान होता है। -2-5 ग्राम हड़जोड़ मूल चूर्ण को दुग्ध के साथ पिलाने से भी टूटी हुई हड्डी जुड़ जाती है।
रीढ़ की हड्डी के दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद हड़जोड़ (Benefits of Hadjod Plant to Get Relief from Backpain in Hindi)
अगर रीढ़ की हड्डी के दर्द से परेशान हैं तो हड़जोड़ का औषधीय गुण बहुत फायदेमंद (Hadjod ke fayde) तरीके से काम करता है। हड़जोड़ के पत्तों को गर्म करके सिंकाई करने से दर्द कम होता है। मोच का दर्द करे कम हड़जोड़ (Hadjod Plant Uses in Cramps in Hindi)
अगर मोच आने पर दर्द कम नहीं हो रहा तो हड़जोड़ का घरेलू उपाय बहुत ही लाभकारी होता है। हड़जोड़ स्वरस में तिल तैल मिलाकर, पकाकर, छानकर लगाने से मोच तथा वेदना में लाभ होता है। व्रण या घाव में फायदेमंद हड़जोड़ (Hadjod Benefits in Ulcer in Hindi)
कभी-कभी अल्सर का घाव सूखने में बहुत देर लगता है या फिर सूखने पर पास ही दूसरा घाव निकल आता है, ऐसे में हड़जोड़ का प्रयोग बहुत ही फायदेमंद होता है। जले हुए घाव अथवा कीट के काटने पर हुए घाव में हड़जोड जड़ के रस का लेप लाभप्रद होता है। पाचन शक्ति बढ़ाता है हड़जोड़ (Hadjod Helps in improving Digestion in Hindi)
हड़जोड़ में कार्मिनेटिव गुण होता है जिस वजह से यह पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। यह एक डाईजेस्टिव प्रकृति की औषधि है और इसके सेवन से भूख भी बढ़ती है। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी आयुर्वेदिक चिकित्सक से संपर्क करें। कैंसर से लड़ने में मदद करता है अस्थिसंहार (Benefits of Hadjod in Cancer Treatment in Hindi) पूरी दुनिया में कैंसर के मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि हड़जोड़ का सेवन कैंसर की रोकथाम में फायदेमंद होता है। इसके औषधीय गुण कैंसर को फैलने से रोकने में मदद करते हैं। ब्लीडिंग करे कम हड़जोड़ (Benefits of Hadjod in Bleeding in Hindi)
अगर कटने या छिलने पर ब्लीडिंग कम नहीं हो रहा है तो हड़जोड़ का प्रयोग लाभकारी होता है। हड़जोड़ स्वरस को लगाने से क्षतजन्य रक्तस्राव का स्तम्भन होता है। इसके अलावा 2-4 मिली तने और जड़ के रस को पीने से शीताद, दंत से रक्तस्राव, नासिका से रक्तस्राव तथा रक्तार्श या बवासीर में खून आना आदि में काम आता है। हड़जोड़ पाउडर वजन घटाने में बहुत फायदेमंद होता है |
डायबिटिक लोगो के लिए है - हम आपको बता दे हड़जोड़ डायबिटिक लोगो के लिए बहुत असरदार है अगर ये लोग हड़जोड़ पाउडर का इस्तेमाल करते है तो इनको जल्दी फायदे दिखते है | क्यूंकि ये खून में सखरा की मात्रा को काम करने में मदद करता है | नोट-हड़जोड़ जडी बूटी का प्रयोग बिना चिक्त्सिक की अनुमति न करे।
नोट-हड़जोड़​ जडी बूटी का चित्र कापीराइट एक्ट के अन्र्तगत आता है। पुर्न प्रकाशन की दशा में शुल्क देना होगा। अनुमति के लिए संपर्क-ltp284403@gmail.com

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,