विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज प्रदेश युवा कांग्रेस मुख्यालय वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षों को वृहद स्तर पर लगाये जाने का संकल्प लिया

लखनऊ 05 जून 2021। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज प्रदेश युवा कांग्रेस मुख्यालय 7 माल एवेन्यू प्रांगण में प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री कनिष्क पाण्डेय द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षों को वृहद स्तर पर लगाये जाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर उन्होने कहा कि वातावरण में आक्सीजन की समुचित मात्रा में बनाये रखने के लिए वृक्षांे का होना अत्यन्त जरूरी है। उन्होने कहा कि आज वातावरण में आक्सीजन की समुचित मात्रा बनाये रखने के लिए जहां वृक्षों को रोपित करने की आवश्यकता है वहीं युवाओं की इस मुहिम में बढ़चढ़कर भागीदारी की जरूरत है और आम जनता को भी जागरूक करने की जरूरत है। युवा कांगे्रस के प्रवक्ता वर्चस्व पाण्डेय ने बताया कि इस मौके पर श्री अजीत सिंह, श्री संदीप पाल, श्री शिवम त्रिपाठी, श्री अंकित तिवारी, सै0 इमरान, श्री गौरव शुक्ला, श्री शफीक, श्री अवनीश शुक्ला, श्री अभिषेक सिंह सहित कई युवा कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर आज प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यालय पर तमाम युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में लखनऊ के ओमनगर वार्ड के श्री आशीष सिंह ने अपने साथियों के साथ सदस्यता ग्रहण की। उल्लेखनीय है कि ओम नगर वार्ड से पार्षद रहे स्व0 राजेन्द्र सिंह गप्पू के पुत्र हैं। इसी के साथ स्नेह नगर वार्ड के श्री संजय सिंह एवं श्री राजेश खण्डेलवाल ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आज अमेठी जनपद के जगदीशपुर के श्री खुर्शीद आलम खान, मो0 जावेद खान, श्री रेहान खान, श्री जुनेद खान एवं श्री परवेज खान ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,