श्रम विभाग के 04 श्रम प्रवर्तन अधिकारी बने सहायक श्रम आयुक्त

लखनऊ: 08 जुलाई 2021 प्रदेश सरकार ने श्रम विभाग के चार श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को सहायक श्रम आयुक्त के पद पर प्रोन्नति प्रदान कर दी है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन श्री सुरेश चंद्रा ने आदेश जारी कर दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश में श्रम प्रवर्तन अधिकारी मेरठ श्री शिव नारायण को सहायक श्रम आयुक्त के पद पर पदोन्नति देकर गाजियाबाद में रिक्त सहायक श्रम आयुक्त के पद पर तैनाती प्रदान की गई है।इसी प्रकार श्रम प्रवर्तन अधिकारी बाराबंकी श्री यशवंत कुमार को प्रोन्नति के बाद सहायक श्रम आयुक्त लखनऊ बनाया गया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी हापुड श्री उमेश कुमार को बिजनौर का सहायक श्रम आयुक्त बनाया गया है तथा बरेली के श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री अजीत कुमार कनौजिया को बदायूं का सहायक श्रम आयुक्त बनाया गया है।सभी अधिकारी कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 02 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,