विधानसभा चुनाव में लक्ष्य 350 की प्राप्ति के लिए किसान मोर्चा प्रत्येक बूथ पर परिश्रम करेगा- कामेश्वर सिंह

लखनऊ 06 जुलाई 2021, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कामेश्वर सिंह ने आज पार्टी के राज्य मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद कामेश्वर सिंह पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पहुंचे। मार्ग में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत करते हुए फूल-मालाओं से लाद दिया। पार्टी मुख्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, संतोष सिंह तथा प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, प्रदेश मंत्री डा0 चन्द्रमोहन, किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी उपस्थित रहे। श्री सिंह ने किसान मोर्चा अध्यक्ष पद का दायित्व देने के लिए केन्द्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। श्री कामेश्वर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार में एमएसपी में वृद्धि, ऋणमाफी, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से किसान आर्थिक समृद्धि हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लगभग ढाई करोड़ किसानों के खाते में धनराशि पहुंची। इसके साथ ही एमएसपी में लगभग दोगुना तक वृद्धि की गई। मण्डी शुल्क घटाया गया। उन्होनंे कहा कि 86 लाख लघु व सीमांत किसानों का ऋण माफ किया गया। 3 लाख 58 हजार करोड़ रूपये का फसल ऋण वितरित किया गया। उत्तर प्रदेश किसान सम्मान समृद्धि आयोग का गठन किया गया। द मिलियन फार्मर्स स्कूल में 55 लाख से अधिक किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रदेश में 220 नये मण्डी स्थल निर्मित किये गये। 27 मण्डियों का आधुनिकीकरण किया गया। गन्ना मूल्य का रिकार्ड भुगतान हुआ। श्री सिंह ने कहा कि किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, शौचालयों के निर्माण, हर घर नल, सौभाग्य योजना जैसी केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की प्रत्येक योजना से बड़ी संख्या में किसान लाभांन्वित हुए। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा मोदी सरकार व योगी सरकार की योजनाओं व नीतियों को प्रत्येक किसान तक पहुंचायेगा। श्री सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में लक्ष्य 350 की प्राप्ति के लिए किसान मोर्चा प्रत्येक बूथ पर परिश्रम करेगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,