बुरे दिन में 50 रू0 प्रति लीटर बिकने वाला सरसों का तेल आज 200 रू0 प्रति लीटर बिक रहा है-ओम प्रकाश राजभर

लखनऊ स्थित प्रान्तीय कार्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों/जिलाध्यक्षों की बैठक का आयोजन कोविड-19 का पालन करते हुए किया गया। बैठक की भागीदारी पार्टी (पी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रेमचन्द्र प्रजापति जी ने की। बैठक में उ0प्र0 के 68 जिलों के जिला अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया। साथ ही भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री, ओम प्रकाश राजभर जी ने भी बैठक को सम्बोधित किया। राजभर जी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज गाॅव-गाॅव, शहर-शहर यह बताने की जरूरत है कि देश में महॅगाई चरम पर है। बुरे दिन में 50 रू0 प्रति लीटर बिकने वाला सरसों का तेल आज 200 रू0 प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल 100 रू0 प्रति लीटर बिक रहा है और डीजल भी शतक मारने की ओर अग्रसार है। प्रदेश में पिछड़ों, दलितों पर अत्याचार चरम पर है। 69000 शिक्षक भर्ती के सवाल को लेकर मा0 राजभर जी ने कहा कि 5844 पद पिछड़ों का सवर्णों को दे दिया गया, लेकिन पिछड़ी जाति का एक भी नेता इस भ्रष्टाचार के सवाल पर गूॅगा बन गया है, बोलने को तैयार ही नहीं है। उन्होनें कहा कि अति पिछड़ी जाति के नेता हमारे साथ गोलबंद हों। भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनाकर हर जाति का मुख्यमंत्री बनाएंगे। 5 साल में 5 सीएम और 20 डिप्टी सीएम बनाकर हर जाति की भागीदारी सुनिश्चित करने का काम करेंगे। जब भाजपा उत्तराखण्ड में 4 साल में एक ही जाति के 3 सीएम बना सकती है तो हम 5 अलग-अलग जाति के सीएम और 20 डिप्टी सीएम क्यों नहीं बना सकते। यह फार्मूला बहुत सही है इससे सभी जातियों की सरकार में भागीदारी सुनिश्चित हो जायेगी।
प्रजापति समाज जाग चुका है-प्रेमचन्द्र प्रजापति
भागीदारी पार्टी (पी) के राष्ट‘ीय अध्यक्ष प्रेमचन्द्र प्रजापति ी ने कहा कि प्रजापति समाज जाग चुका है। भागीदारी पार्टी के साथ एकजुट होकर 2022 में भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनाकर समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने का काम करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हम भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस में प्रजापति समाज के सभी मंत्री, विधायकों, नेताओं को निमंत्रण देते हैं कि वह हमारे साथ आएं। हम उन्हें भागीदारी संकल्प मोर्चा में मंत्री बनाने का काम करेंगे। जिससे समाज की भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। भागीदारी पार्टी का संगठन बूथ स्तर पर बहुत तेजी से काम कर रहा है। उ0प्र0 में 7 से 8 प्रतिशत यादव समाज का बेटा 4-4 बार मुख्यमंत्री बन सकता है तो 4 से 5 प्रतिशत आबादी वाला प्रजापति समाज का बेटा मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकता। अतिपिछड़ी जातियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भागीदारी संकल्प मोर्चा जैसा दूसरा विकल्प नहीं हो सकता। भागीदारी पार्टी में सभी धर्म एवं जातियों के लोगों का स्वागत है। जो भी धर्म जाति के लोगों को यह लगता है कि उनकी भागीदारी सुनिश्चित नहीं हुई है उनके लिए भागीदारी पार्टी के द्वार खुले हैं। आज अति पिछड़ा अति दलित समाज आजादी के 74 साल बाद भी सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्र में पिछड़ गया है, जिसकी समुचित भागीदारी सुनिश्चित कराने का दृढ़ संकल्प भागीदारी पार्टी ने लिया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डाॅ0 महेश चन्द्र प्रजापति ने मंच का संचालन करते हुए कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों को महंगाई के सवाल को लेकर जाति जुल्म अत्याचार, उत्पीड़न के सवाल को लेकर आवास, शौचालय, पेंशन, दवाई के सवाल को लेकर गांव में पार्टी के सभी पदाधिकारियों को चैपाल लगाने की जरूरत है। चैपाल के माध्यम से देश की जनता को जागरूक करना है कि देश में महॅगाई के सवाल को लेकर सरकार बनाने वाली भारतीय झूठ पार्टी देश की गरीब जनता को बेरोजगारी, भुखमरी से त्रस्त होकर मरने पर विवश कर दिया हे। श्री प्रजापति ने कहा कि यदि उ0प्र0 में भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनती है तो बिजली और पानी मुफ्त देने का कार्य करेंगे। साथ ही कक्षा 1 से पोस्ट ग्रेजुएट तक की शिक्षा मुफ्त में दी जायेगी और साथ ही प्राथमिक से लेकर ग्रेजुएट तक की शिक्षा में तकनीकी शिक्षा को भी सम्मिलित किया जायेगा, जो सिलेबस कान्वेन्ट मे पढ़ाया जाता है वही प्राथमिक विद्यालय में भी लागू किया जायेगा। प्रदेश में भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनती है तो उ0प्र0 में सम्पूर्ण बजट का 40 प्रतिशत हिस्सा एजूकेशन पर खर्च किया जाएगा। साथ ही उ0प्र0 में शराब बन्द की जायेगी। साथ ही सरकार सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू नहीं करती है तो इस प्रदेश में जन आंदोलन होगा और भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनाकर अपनी लड़ाई स्वयं लड़ी जाएगी। साथ ही श्री प्रजापति ने कहा कि हम प्रदेश में एक कार्ड लागू करना चाहते हैं, जिसका नाम गरीब कल्याण कार्ड हो, जिससे गरीबों को उचित राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर श्री अश्वनी कुमार प्रजापति, राष्ट्रीय प्रवक्ता, भागीदारी पार्टी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ जनता को दिलाने हेतु पार्टी के नेताओं को प्रेरित किया। उन्होनें कहा कि किसी भी पार्टी की नींव उसका कार्यकर्ता होता है और कार्यकर्ता का सम्मान पार्टी में सर्वोपरि है। पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने निम्नलिखित नारे लगवाएः- संतराम का मिशन अधूरा, भागीदारी करेगी पूरा, अभी तो ये अंगड़ाई हेै, आगे और लड़ाई है बीपी- हाई है हाई है विकासवादी सरकार, सब बनेंगे भागीदारी आदि नारे भी लगवाए जिससे वातावरण नारों से गुजायमान हो गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रेमचन्द्र प्रजापति जी द्वारा श्री अश्वनी कुमार प्रजापति, राष्ट्रीय प्रवक्ता जी को पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव/मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर प्रोन्नत भी किया गया। अन्य पदाधिकारियों को भी नवीनतम जिम्मेदारी सौंपी गयी। इस अवसर पर भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री मनोज प्रजापति, श्री त्रिलोक नाथ प्रजापति, राष्ट्रीय महासचिव, कीर्ति प्रकाश द्विवेदी जी, ज्ञान सिंह जी, कालूराम प्रजापति, ग्रीस कठेरिया, दीपक कुमार, कामता प्रसाद, अध्यक्ष, पंकज प्रजापति, शिवि प्रजापति, श्रीराम जी, हरिश्चंद्र जी सहित सैकड़ों पदाधिकारी/कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,