पंचायत सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष पुरस्कृत किया जा रहा है

लखनऊः दिनांकः 08 जुलाई, 2021 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी की घोषणा के क्रम में पंचायत सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष पुरस्कृत किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में इस योजनान्तर्गत पंचायतों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के आधारपर ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किये जाने हेतु ऑनलाइन आवेदन ’’हमारी पंचायत पोर्टल’’;ूूूण्ींउंतपचंदबींलंजण्नचण्हवअण्पदद्ध पर 01 जुलाई, 2021 से प्राप्त किये जा रहे हैं। पंचायती राज विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिये गये हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि ’’मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार’’ वित्तीय वर्ष 2021-22 में नियमानुसार एवं निर्धारित प्रक्रियानुसार ग्राम पंचायतांे द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर पुरस्कृत की जाने वाली ग्राम पंचायतों का चयन किया जाये। ’’मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार’’ योजना का उद्देश्य इस प्रकार है, पंचायतों को अपने उत्तरदायित्वों के प्रति सजग एवं जन सामान्य के प्रति उत्तरदायी संस्था के रूप में विकसित किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया जाना, पुरस्कृत पंचायतों के कार्यों को आदर्श मानकर अन्य ग्राम पंचायतें भी इन पुरस्कृत पंचायतों को आदर्श मानकर स्वयं की प्रेरणा स्रोत के रूप में कार्य करेगी। पंचायतों को पूर्व निर्धारित शासकीय अधिनियम व नियम के अनुसार कार्यवाही किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया जाना, पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने की प्रतिस्पर्धा जागृत कर उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत किया जाना, ग्राम पंचायतों को स्मार्ट ग्राम पंचायत के रूप में विकसित किया जाना है। जारी निर्देश के अनुसार ग्राम पंचायतों द्वारा सम्पूर्ण वित्तीय वर्ष 2020-21 में किये गये उत्कृष्ट कार्याें के आधार पर निर्धारित प्रश्नावलियों को आनलाइन ’’हमारी पंचायत पोर्टल’’ के माध्यम से स्वः मूल्यांकन कर 15 अगस्त, 2021 तक जनपद परफारमेन्सअसेसमेन्ट समिति हेतु फ्रीज किया जाना होगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,