जनपद बांदा में केन नहर प्रणाली के राजवाहों एवं अल्पिकाओं की क्षतिग्रस्त पुल/पुलिया आदि की मरम्मत हेतु 02 करोड़ 73 लाख 69 हजार रूपये की धनराशि स्वीकृत




लखनऊः दिनांकः 13 अगस्त, 2021

 
  सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जनपद बांदा में केन नहर प्रणाली के अन्तर्गत अतर्रा शाखा से निकलने वाले राजवाहों एवं अल्पिकाओं के क्षतिग्रस्त पुल/पुलिया, फाल हेड रेगुलेटर एवं आउटलेट की मरम्मत एवं पुर्ननिर्माण की परियोजना हेतु प्राविधानित 02 करोड़ 73 लाख 69 हजार परियोजना के कार्यों पर वहन किये जाने हेतु प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उ0प्र0 के निवर्तन पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस सम्बंध में विशेष सचिव सिंचाई      श्री मुश्ताक अहमद की ओर से 06 अगस्त, 2021 को शासनादेश जारी किया गया है।
शासनादेश में कहा है कि इस परियोजना पर सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने के पश्चात ही कार्य प्रारम्भ किया जाय। इसके साथ ही परियोजना को निर्धारित समय के अन्दर गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाय। इसके अलावा धनराशि को व्यय करते समय समय-समय पर जारी सुसंगत वित्तीय निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।
शासनादेश में यह भी कहा गया है कि नियमानुसार समस्त आवश्यक वैधानिक अनापत्तियां एवं पर्यावरणीय क्लीयरेंस सक्षम स्तर से प्राप्त करके ही निर्माण कार्य कराया जाय। परियोजना में यह भी सुनिश्चित किया जाय कि डुप्लीकेसी न हो स्वीकृत धनराशि का स्वीकृत परियोजना पर ही व्यय किया जाय, ऐसा न किये जाने पर कोई अनियमितता होने पर सम्पूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,