अर्जुन सहायक पुनरींिक्षत परियोजना के कार्यों हेतु 20 करोड़ 96 लाख 24 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत


लखनऊः दिनांकः 09 अगस्त, 2021

      सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में अर्जुन सहायक पुनरीक्षित परियोजना हेतु 20 करोड़ 96 लाख 24 हजार रुपये परियोजना के कार्यों पर व्यय करने के लिए प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के निवर्तन पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस संबंध में विशेष सिचव सिंचाई श्री मुश्ताक अहमद की ओर से 06 अगस्त 2021 को आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि परियोजना पर सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने के पश्चात ही कार्य प्रारम्भ कराया जाय। इसके अलावा निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा कराया जाय।
शासनादेश में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि धनराशि को व्यय करते समय वित्तीय अनुशासन का अनिवार्य रूप से अनुपालन किया जाए। स्वीकृति धनराशि का व्यय स्वीकृत परियोजनाओं पर ही किया जाए। ऐसा न किये जाने पर किसी प्रकार की गड़बड़ी के लिए समस्त उत्तरदायित्व विभाग का होगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,