खाद्य विभाग ने भरे दूध व लडडू के नमूने

 


ललितपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ आयुक्त एवं जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार के निर्देशों के क्रम में रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद ललितपुर के अभिहित अधिकारी विनय कुमार के नेतृत्व में 16 अगस्त 2021 से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसक क्रम में 19 अगस्त 2021 तक नगर तालबेहट में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सूर्यलाल द्वारा 02 नमूने दूध के 01 नमूना लडडू का संग्रहित किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास द्वारा कस्बा बानपुर से विभिन्न खाद्य पदार्थों के 05 नमूने संग्रहित किये गये। इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रशान्त मलैया द्वारा तहसील ललितपुर के ग्रामीण क्षेत्र से 04 नमूने संग्रहित किये गये अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार साहू द्वारा नगर पालिका क्षेत्र ललितपुर के अन्तर्गत विभिन्न खाद्य पदार्थों के 09 नमूने संग्रहित किये गये। साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को शुद्धतम खाद्य सामग्री क्रय/विक्रय हेतु जागरूक किया गया। अभियान में अभी तक कुल 21 नमूने संग्रह किये गये हैं सभी नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेज दिये गये हैं, नमूनों की विश्लेषण रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। अभिहित अधिकारी द्वारा बताया गया कि यह अभियान रक्षाबन्धन पर्व तक जारी रहेगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,