तालबेहट में निकाली गयी समाजवादी साइकिल यात्रा

नुक्कड़ सभायें कर लोगों को बतायी सपा की उपलब्धियां
ललितपुर। राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के आह्वान पर छोटे लोहिया के नाम से जाने वाले समाजवादी नेता पं.जनेश्वर मिश्र की जयंती के उपलक्ष्य में एवं नि.जिलाध्यक्ष तिलक यादव के नेतृत्व में तहसील तालबेहट में साइकिल यात्रा का शुभारंभ हुआ। जिसमें सैकड़ों समाजवादियों ने साइकिल चलाकर वर्तमान सरकार की गलत नीतियों बढ़ती महंगाई, डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों, छात्र नौजवानों को रोजगार ना मिलने तथा किसानों के तीनों काले कानून वापस लेने तथा आए दिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचार आदि ज्वलंत नुक्कड़ सभाएं की गई। तालबेहट में समाजवादी साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे विधानसभा प्रभारी स्वामी प्रसाद यादव एड. ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सत्ता में रहते हुये जनता को लाभान्वित करने के लिए कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया, जिससे प्रदेश में खुशहाली आयी थी। लेकिन सत्ता परिवर्तन होते ही अब प्रदेश की जनता फिर से गर्त में जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का चुनाव का आमजन फिर से खुशहाल जीवन को साकार कर सकते हैं। यह साइकिल यात्रा टेकरी ड्राइवर ढाबा से होकर नया मोटर स्टैंड पर एक नुक्कड़ सभा, दूसरी रामलीला मैदान में पं.जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम किया गया। अन्य वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। इसके बाद यात्रा रामलीला मैदान से रवाना होकर पेट्रोल पंप रानीपुरा होते हुए, तरगुवां पर समाप्त हुई। इस दौरान प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी स्वामीप्रसाद यादव एड., जिला उपाध्यक्ष पं.अनिल अडजरिया, पं. मनोज कुमार गुरुदेव, मानसिंह, विधानसभा अध्यक्ष धनीराम रजक, धर्मेंद्र कुशवाहा, राजेश यादव, नोने राजा, रामराजा, भगवानदास, भरत यादव आदि सैकड़ों की संख्या में लोगो ने भाग लिया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,