जय भारत महा संपर्क अभियान के तहत रोंडा में किया जनसंपर्क : अजय कुशवाहा

 



ललितपुर। 20 अगस्त सरकार की लोकतंत्र जन विरोधी नीतियों के खिलाफ चलाए जा रहे प्रदेश व्यापी तीन दिवसीय जय भारत महा संपर्क अभियान के तहत आज न्याय पंचायत रोंड़ा में कांग्रेसियों ने प्रभात फेरी निकाली और फिर डोर टू डोर जनसंपर्क किया और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। साथ ही लोगो को सम्मन पत्र देकर सम्मानित किया गया। और ऐसी दौरान जन सामान्य के बीच सरकार की जनविरोधी नीतियों महंगाई आदि से संबंधित विषयों पर समस्याओं को इंगित किया गया। संपर्क के दौरान लोगों ने बताया सरकार द्वारा संचालित आवास योजना विकलांग पेंशन वृद्धा पेंशन हस्तशिल्प विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का पात्र लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है, जनसंपर्क क्षेत्र भ्रमण के दौरान सडक़ो और सफाई की व्यवस्था बदहाल नजर आई। क्षेत्र में आज रात्रि प्रवास चौपाल का भी कार्यक्रम आयोजित है। इसी क्रम में जन संवाद कार्यक्रम में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने कांग्रेस की नीतियों जैसे खाद्दान्न बितरण, नरेगा, रोड, किसान कर्ज माफ, जन सूचना अधिकार आदि पर विस्तार पूर्वक बताया। इसी क्रम में वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए बढ़ती महंगाई बेरोजगारी एवं शासन नीतियों को खस्ताहाल बताया प्रदेश देश मे बढ़ते अत्याचार पर भी प्रकाश डाला। किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव बिटटू राजा ने किसानों, गरीबो की स्थिति की वर्तमान स्थिति को देखते हुए वर्तमान सरकार को कोसा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव बिटटू राजा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा, न्याय पंचायत अध्यक्ष राम रक्षपाल सिंह बुन्देला, महेन्द्र सिंह, कपिल सेन, जगभान सिंह, मोनू झां, सोनसिह, गब्बर सिंह, प्रिंस कुशवाहा, चम्पालाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,