मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स में भारतीय शिक्षण मंडल के द्वारा ‘व्यास पूजन महोत्सव’ कार्यक्रम सम्पन्न-

-मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय शिक्षण मंडल के शालेय प्रमुख एवं पालक अधिकारी मध्य क्षेत्र श्री मदन खत्री जी रहे
- कार्यक्रम की अध्यक्षता मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूसन्श के समूह निदेशक एवं अभाविप के इंदौर महानगर अध्यक्ष डॉ. पुनीत कुमार द्विवेदी ने की।
- शिक्षक एवं विद्याथियों के संबंध, गुरु-शिष्य परंपरा एवं वेदकालीन गुरुकुल पद्धति पर चर्चा संपन्न।
- नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से सशक्त भारत के निर्माण की योजना पर चर्चा सम्पन्न।
भारतीय शिक्षण मंडल, मालवा प्रांत व मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा "व्यास पूजन महोत्सव" का आयोजन आज दिनांक ४ अगस्त को सुबह ११ बजे, गूगल प्लेटफार्म पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय शिक्षण मंडल के शालेय प्रमुख एवं पालक अधिकारी मध्य क्षेत्र श्री मदन खत्री जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूसन्श के समूह निदेशक एवं अभाविप के इंदौर महानगर अध्यक्ष डॉ. पुनीत कुमार द्विवेदी ने की। भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री नरेश मिश्रा जी ने भारतीय शिक्षण मंडल के विभिन्न कार्यों एवं आयामों के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि श्री मदन खत्री जी ने शिक्षक-शिक्षार्थी संबंधों की प्रासंगिकता को लेकर वेदकाल से वर्तमान समय तक के परिवर्तनों की चर्चा की। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. पुनीत द्विवेदी द्वारा व्यक्ति निर्माण के द्वारा समाज निर्माण हेतु शिक्षक के कर्तव्यों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के सहसंयोजक द्वय श्री हर्षवर्धन जैन जी एवं डॉ. वैशाली वाईकर ने कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं संचालन किया। इस एक घंटे का कार्यक्रम में मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स के लगभग 85 शिक्षक एवं विद्यार्थी प्रतिभागी जुड़े रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,