कवि रवि कुशवाहा जिलाध्यक्ष मनोनीत
ललितपुर। राष्ट्र जागरण की भावना को हिंदी साहित्य के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने के लिए राष्ट्र कवि संगम बुंदेलखंड प्रांत कार्यकारिणी के प्रदेश अध्यक्ष अजय अंजाम एवं प्रदेश महामंत्री पं.सुनील नवोदित की संस्तुति पर युवा कवि रवि कुशवाहा निवासी जनपद ललितपुर को उनकी कार्य कुशलता एवं कवि संगम के प्रति लगनशीलता के आधार पर राष्ट्रीय कवि संगम जनपद झांसी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। युवा कवि रवि कुशवाहा के लिए प्रदेश कार्यकारिणी ने शुभकामनायें दी हैं।