गौरा विधानसभा में संजय विद्यार्थी के अगुवाई में गुरुवार को साइकिल यात्रा का आयोजन

 मसकनवा गोंडा -   समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर गौरा विधानसभा में संजय विद्यार्थी के अगुवाई में गुरुवार को साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। साइकिल यात्रा को एमएलसी शनि यादव ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया और कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल चलाया। साइकिल यात्रा भोपतपुर से तेजपुर, मदनापुर, पाण्डेय पुरवा, मसकनवा बाजार, खालेगांव, पटखौली, फुटहिया होते हुए चाँदनी चौक तक निकाली गई।

एमएलसी शनि यादव ने कहा कि जिस तरह योगी और मोदी सरकार पूरे देश में किसानों की खेती को बेच रहे है। ऐसा काला कानून लाई है। इसमें किसान अपने ही खेत में मजदूर बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम ₹100 तक पहुंच गए हैं अरहर के दाम बढ़ गए हैं। खाने-पीने की सामग्री के दाम बढ़ गए हैं महंगाई गैस के दाम बढ़ गए हैं। 2022 में परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा कि कृष्णा कृष्णा हरे हरे अखिलेश भैया घरे घरे

पूर्व मंत्री संजय विद्यार्थी ने कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा जी के याद में आज पूरी समाजवादी पार्टी के लोग पूरे उत्तर प्रदेश में साइकिल यात्रा के द्वारा संदेश यात्रा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2022 में परिवर्तन होगा। जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। 

इस दौरान अम्बुज त्रिपाठी, सुशील पाण्डेय, मो शाहिद, संजय कनौजिया, हर्ष चौधरी, अमरनाथ विद्यार्थी, वाल्मीकि मिश्रा, विष्णु सिंह, बब्बू सिंह, पहलवान यादव, अमित यादव, रामजीत यादव, मो इस्लाम, नीरज शर्मा, मनीष त्रिपाठी, रामकिशोर वर्मा, संतोष सिंह, रणविजय सिंह, नरसिंह, अजेंद्र सिंह, राम गनेश यादव, भया यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,