गीत,,,,, भारत की है आन तिरंगा

 गीत..........

भारत की है आन तिरंगा

====.==============

भारत की है आन तिरंगा।

हम सबकी है जान तिरंगा।


 अरबों हैं इसके दीवाने,

इसपै कुरबां लाखों जानें,


हम सबकी मुस्कान तिरंगा।

भारत की है आन तिरंगा।


इससे है अस्तित्व हमारा,

जन जन को है जां से प्यारा,


हमको है भगवान तिरंगा।

भारत की है आन तिरंगा।


हमसब इसको शीश झुकाएं,

इस पर हँसकर जान लुटाएं,


जग में आली शान तिरंगा।

भारत की पहचान तिरंगा।


इसपर बुरी नजर जो डाले,

मृत्यु की शैया वो पाले,


दुश्मन को तूफान तिरंगा।

भारत की पहचान तिरंगा।


इसकी जग में शान निराली,

महके इसकी डाली‌ डाली,


सब गाएं यशगान तिरंगा।

भारत की पहचान तिरंगा।


एक अरब जन इसके रक्षक,

दुश्मन हैं कुछ जो हैं तक्षक,


हम सबकी है जान तिरंगा।

भारत की है आन तिरंगा।


बृंदावन राय सरल, सागर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,