बाढ़ ग्रसित लोगों के बचाव हेतु अब तक 1,37,005.77 मी0 त्रिपाल का वितरण किया गया है



लखनऊः दिनांकः 05 सितम्बर, 2021
     उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त श्री रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि गत 24 घंटे में प्रदेश में 3.5 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 7.1 मि0मी0 के सापेक्ष 49 प्रतिशत है। इस प्रकार प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 601.7 मि0मी0 औसत वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षा 658.3 मि0मी0 के सापेक्ष 91 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि शारदा-खीरी, घाघरा-अयोध्या, बलिया, राप्ती-सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, बूढ़ी राप्ती-सिद्धार्थनगर, कुनहरा-सिद्धार्थनगर, रोहिन- महाराजगंज तथा क्वानों-गोण्डा, बस्ती में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों मंे सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 66 टीमें तैनात की गयी है, 6,425 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी हैं तथा 1,027 मेडिकल टीमें लगायी गयी हैं। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा अब तक कुल 38,001 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
     श्री प्रसाद ने बताया कि विगत 24 घंटे में 19177, अब तक कुल 148,526 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। विगत 24 घंटे में वितरित लंच पैकेट 14,671 एवं अब तक कुल 4,53,928 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। अब तक कुल पीने के लिए 13,7,998 ली0 पानी के पाउच का वितरण किया गया है। प्रदेश में 1,134 बाढ़ शरणालय तथा 1321 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 1,387 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि खोज एवं बचाव कार्य में 371 मोटर बोट तथा 166 वाहन लगाये गये हैं। बाढ़ ग्रसित लोगों के बचाव हेतु अब तक 1,37,005.77 मी0 त्रिपाल का वितरण किया गया है। साथ ही लोगों को 1,70,989 ओ0आर0एस0 के पैकेट तथा 21,21,310 क्लोरीन टेबलेट का भी वितरण किया गया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,