नगर विकास मंत्री ने दिये 15 नवम्बर, 2021 तक लखनऊ शहर की समस्त सड़को को गढ्ढामुक्त करने के निर्देश




1, 2 व 3 अक्टूबर, 2021 को शहर में वृहद स्तर पर विशेष सफाई व स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश
- आशुतोष टंडन

लखनऊ, 29 सितम्बर 2021

नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टंडन की अध्यक्षता लखनऊ शहर को गढ्ढा मुक्त करने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आज निदेशालय में सायं 04ः00 बजे आहूत की गयी। बैठक में नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव, लखनऊ, नगर निगम की महापौर, जिलाधिकारी लखनऊ, लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, लखनऊ नगर निगम के नगर आयुक्त, उ.प्र. जल निगम एवं लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता द्वारा प्रतिभाग किया गया। नगर विकास मंत्री जी द्वारा बैठक में समस्त उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि सभी कार्यदायी संस्थाएं मुख्यमंत्री जी की अपेक्षानुसार 15 नवम्बर, 2021 तक लखनऊ शहर की समस्त सड़को को गढ्ढामुक्त करने के संबंध में त्वरित कार्यवाही करें।
उपरोक्त के अतिरिक्त प्रधानमंत्री जी के 05 अक्टूबर, 2021 को लखनऊ आगमन को दृष्टिगत रखते हुए लखनऊ नगर की 32 प्रमुख मार्गाे का 03 अक्टूबर, 2021 तक पैचवर्क व मरम्मत कराने के निर्देश दिये गये। नगर निगम लखनऊ, पीडब्ल्यूडी, जल निगम, एलडीए द्वारा प्रमुख रूप से पैचवर्क/मरम्मत कराये जाने वाले मार्गाे का विवरण निम्नवत् हैः-
1. अमौसी एयरपोर्ट स्टेट गेस्ट हाउस से वीआईपी गेस्ट हाउस तक मार्ग
2. वी.आई.पी. गेस्ट हाउस से लखनऊ कानपुर मार्ग तक रोड
3. अमौसी एयरपोर्ट से शहीदपथ मोड़ तक
4. कानपुर रोड से कमता तक शहीदपथ
5. हुसड़िया से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा, शहीदपथ सर्विस लेन
6. लोहिया पथ से डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल चौराहा एवं इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा
7. अयोध्या रोड से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान होते हुए मंत्री आवास तक, भ.सं. टीसी-12 विभूतिखंड
8. अयोध्या मार्ग एवं हाईकोर्ट सर्विस लेन
9. इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सामने से ऑडिट भवन होते हुए लोहिया अस्पताल के सामने के मार्ग तक रोड
10. सी.आर.पी.एफ. कार्यालय एवं लोहिया संस्थान के मध्य मार्ग
11. शहीद पथ सर्विस लेन अहिमामऊ से अर्जुनगंज
12. लखनऊ सुल्तानपुर मार्ग शहीद पथ से राजभवन तक
13. पॉलीटेक्निक से विक्रमादित्य चौराहा, लोहियापथ
14. वी.आई.पी चौराहा से हजरतगंज, महात्मा गांधी मार्ग
15. हजरतगंज से टीले वाले मस्जिद
16. टीले वाली मस्जिद से इमामबाड़ा
17. समतामूलक चौक से ताज होटल
18. 1090 चौराहे से अम्बेडकर चौराहा
19. अम्बेडकर चौराहा से लोहिया पथ चौराहा
20. अम्बेडकर चौराहा से सीएमएस चौराहा होते हुए मनोज पाण्डेय चौराहा एवं मिठाई वाला चौराहा
21. सीएमएस चौराहा से दयाल पैराडाइज एवं ग्वारी होते हुए हुसड़िया चौराहा
22. हुसड़िया चौराहा से शहीद पथ सर्विस लेन
23. दयाल पैराडाइज से शंकर चौराहा होते हुए मनोज पाण्डेय चौराहा
24. आर्यन चौराहा से विधानसभा गेट नंबर 8 होते हुए बापू भवन चौराहा
25. बापू भवन चौराहा से स्मार्ट सिटी आफिस होते हुए कैसरबाग चौराहा, बी.एन. मार्ग
26. कैसरबाग चौराहे से अमीरुद्दौला लाइब्रेरी एवं लाल बारादरी होते हुए परिवर्तन चौक, बारादरी मार्ग
27. डीएम आवास से तुलसी होते हुए परिवर्तन चौक
28. परिवर्तन चौक
29. परिवर्तन चौक से हनुमान सेतु होते हुए बंधा रोड से डालीगंज पुल
30. समतामूलक चौक से बैकुंठ धाम फ्लाईओवर होते हुए नेशनल पी.जी. कालेज तिराहा
31. राणा प्रताप मार्ग
32. चिरैया ताल मार्ग- नेशनल पी.जी. तिराहा से एस.बी.आई.

उपरोक्त के अतिरिक्त सभी प्रमुख चौराहो पर समुचित मार्ग प्रकाश व्यवस्था तथा सौन्दर्यीकरण कराये जाने के निर्देश दिये गये। सुन्दरता में वृद्धि किए जाने के उद्देश्य से उद्यान विभाग की सहायता से बड़े मुख्य चौराहो पर पेड़-पौधे व गमले स्थापित करने तथा मुख्य मार्ग के किनारे स्थित पार्काे के अंदर की सफाई, पेड़-पौधो की छंटाई व उत्तम रखरखाव करने के निर्देश मंत्री जी द्वारा दिये गये। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित फ्लाई ओवर की साइड वाल पर पेंटिंग कर उनको सुन्दर बनाये जाने के भी निर्देश दिये गये। मंत्री जी द्वारा 1, 2 व 3 अक्टूबर, 2021 को शहर में वृहद स्तर पर विशेष सफाई व स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। अभियान के अंतर्गत शहर में कूड़ा, मलबा इत्यादि के एकत्रित ढेर को उठवाये जाने के निर्देश दिये गये जिससे शहर में कभी भी गंदगी परिलक्षित न हो। उपरोक्त निर्देशो के अनुपालन की अपेक्षा के साथ बैठक समाप्त की गयी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,