नलकूप निर्माण खण्ड गोरखपुर की परियोजना हेतु 26.56 लाख रूपये की स्वीकृति

 


लखनऊः दिनांकः 07 सितम्बर, 2021

  सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा खण्डीय केन्द्रीय भण्डार की स्थापना नलकूप निर्माण खण्ड गोरखपुर की परियोजना हेतु प्रावधानित 5000 लाख रूपये में से 26.56 लाख रूपये परियोजना के कार्याें पर व्यय करने हेतु प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के निवर्तन पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
इस संबंध में विशेष सचिव सिंचाई श्री मुश्ताक अहमद की ओर से 06 सितम्बर, 2021 को आवश्यक शासनादेश जारी करते हुए निर्देशित किया गया है कि परियोजना पर कास्ट एवं टाइम ओवर रन न हो तथा डुप्लीकेसी न हो इसके अलावा परियोजना में कराये जा रहे कार्याें पर गुणवत्ता नियंत्रण संबधित मुख्य अभियन्ता द्वारा सुनिश्चित किया जाये। इसके अलावा व्यय प्रमाण पत्र शासन को समय से उपलब्ध भी कराना होगा। इसके अलावा सक्षम स्तर से तकनीकि स्वीकृति प्राप्त करने के बाद ही कार्य प्रारम्भ कराया जाये।
इसके अलावा परियोजना का निर्माण कार्य समय से पूरा कराने के साथ ही धनराशि व्यय करते समय शासन द्वारा समय-समय पर जारी सुसंगत शासनादेशों का अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाये। धनराशि का व्यय स्वीकृत परियोजनाओं पर ही किया जाये ऐसा न किये जाने पर किसी प्रकार की अनियमितता के लिए विभाग की जिम्मेदारी होगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,