भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चले- दी. दिग्विजय सिंह

 


पिछड़ा मोर्चा के अन्य पदों पर भी कार्यकर्ताओं का मनोनयन
ललितपुर

भारतीय जनता पार्टी लगातार अपनी टीम को मजबूत कर रही है। लगातार विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं का मनोनयन हो रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में भी भाजपा पूरी तरह जुट गई है। मनोनीत होने वाले कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने शुभकामनायें दी। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह लोधी (मोंटी भैया) ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा की समस्त पदाधिकारी पिछड़े वर्ग को साथ लेकर मिशन 2022 की तैयारी में जुट जाएं और एक बार फिर माननीय मुख्यमंत्री जी जनता की सेवा का अवसर प्रदान करें और इस महत्वपूर्ण कार्य में सबसे अधिक योगदान पिछड़े वर्ग का होना चाहिए इसके लिए विचार-विमर्श चल रहा है। वहीं, लगातार प्रत्येक विधानसभा में चुनाव की तैयारी की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह लोधी ने अपनी टीम का विस्तार किया। उन्होंने घनश्यामदास पटेल उपाध्यक्ष, द्वारका प्रसाद झा उपाध्यक्ष, मोतीलाल पाल उपाध्यक्ष, विनोद नामदेव उपाध्यक्ष, राघवेंद्र सिंह लोधी उपाध्यक्ष, किशोरी लाल कुशवाहा उपाध्यक्ष, आशीष सैनी महामंत्री, भरत सिंह महामंत्री, मुन्ना लाल  मंत्री, माखन पटेल  मंत्री, रामरतन राय मंत्री, अरुण कुशवाह मंत्री, हरचरण प्रजापति मंत्री, राजकुमार साहू मंत्री, राजेश पटेल कोषाध्यक्ष, मदन मोहन पाल कोषाध्यक्ष, अमित प्रजापति मीडिया प्रमुख, रविंद्र साहू सोशल मीडिया प्रमुख, अरुण कुमार पाल कार्यालय प्रभारी सदस्य पद पर तुलसी नारायण चाली  यादव  धनीराम कुशवाहा राम गोपाल सिंह राहुल झा नरसिंह चौरसिया विनोद लोधी फूलचंद रैकवार मथुरा प्रसाद सोनी श्री राम विश्वकर्मा मनोनीत किया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,