योग के जरिए लोगों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते है - तिलक यादव एड.


जिला कार्यालय पर सपाईयों ने सीखी योग क्रियायें
ललितपुर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समाजवादी योग संदेश कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम का संयोजन योगगुरू आचार्य अजय कुमार पाठक ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्ष सपा के नि.जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने की। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को योग क्रियाओं के माध्यम से मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए उपाय बताये गये। तो वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया गया।
इस दौरान योगगुरू आचार्य अजय कुमार पाठक ने कहा कि प्रदेश भर में समाजवादी योग संदेश यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा के जरिए वह प्रत्येक जिले में जाकर सपा कार्यकर्ताओं को योग के जरिए मानसिक व शारीरिक रूप से फिट रहने का मूलमंत्र प्रदान कर रहे हैं तो वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नि.जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने कहा कि योग
के जरिए लोगों को उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुये उन्हें समाजवादी पार्टी की विचारधारा से जोडऩे का यह प्रयास सार्थक है। जिला कार्यालय के उपरान्त चुवन ऋषि आश्रम ग्राम बंट में शिविर लगाकर लोगों को योग क्रियायें सिखाई गयीं। इस दौरान जिला महासचिव कृष्ण स्वरूप निरंजन, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, यादवेन्द्र सिंह, कैलाश यादव, रमेश यादव, नगराध्यक्ष राजेश जैन झोजिया, प्रदीप चिगलौआ, आशीष अहारिया, हृदेश यादव मुखिया, पवन तिवारी एड., महेन्द्र सोनी, अमर सिंह यादव, गिरधारी यादव, विजय सिंह यादव, मु.शरीफ जावेद, सुरेन्द्र पाल सिंह, महेश कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, पंकज श्रीवास, अनूप यादव, जगदीश कुशवाहा, राजपाल कुशवाहा, करन सिंह कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, शिवम तिवारी, जावेद बारसी के अलावा अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,