अब प्रत्येक बुधवार को मनाया जायेगा साइबर जागरूकता दिवस


पुलिस महानिदेशक के आदेश पर डीआईजी ने जारी किये निर्देश
ललितपुर। पुलिस महानिदेशक लखनऊ द्वारा साइबर अपराध के सम्बन्ध में आम जनमानस को जागरूक किये जाने तथा बचाव हेतु 06 अगस्त 2021 से प्रत्येक माह के पहले बुधवार को साइबर जागरूकता दिवस मनाये जाने हेतु निर्देश दिये गये है, जिसके क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र जोगेन्द्र कुमार ने अपने अधीनस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन व पुलिस अधीक्षक ललितपुर को 06 अक्टूबर 2021 से प्रत्येक माह के पहले बुधवार को सुबह 11 बजे से 01 घंटे के लिये आम जनमानस में साइबर अपराध से बचाव हेतु साइबर जागरूकता दिवस मनाये जाने हेतु निम्न निर्देश निर्गत किये गये है। साइबर जागरूकता दिवस में जिला मजिस्ट्रेट, शिक्षा विभाग के अधिकारी, पी.आर.आई. (पंचायती राज संस्थाऐं) आदि को शामिल करके, जनपद के सभी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, पंचायती राज संस्थाओं तथा नगर पालिकाओं में कार्यशालाऐं, सेमिनार, परस्पर संवाद, पोस्टर बनानें, स्लोगन लिखनें, छोटी-छोटी कहानियां लिखने इत्यादि जैसे रचनात्मक सेशन आयोजित कर आम जनता व छात्रों में साइबर अपराध के बचाव हेतु जागरूक किया जाये। 06 अक्टूबर 2021 (बुधवार) से प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार सुबह 11:00 बजे से 01 घंटे के लिये साइबर जागरूकता दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में वर्तमान में कोविड सम्बन्धी परिस्थियों के मद्देनजर रखते हुये प्रारम्भ में आनलाइन आयोजन करने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट से समन्वय स्थापित कर शिक्षा निदेशालय, पुलिस विभाग, इलेक्ट्रानिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय एवं नागरिक सेवा केन्द्रों, आशा, कामगारों, पी.आर.आई., नगर पालिकाओं आदि सहित अन्य हित धारकों को शामिल कर वार्षिक कार्य योजना तैयार किया जाये। इस अभियान में मंत्रालय की योजनाओं/परियोजनाओं को भी साथ में जोडा जाये। साइबर जागरूकता दिवस से सम्बन्धित जागरूकता कार्यक्रम को दूरदर्शन, रेडियों, अखबार, सोशल मीडिया प्लेटफार्म आदि जैसे माध्यमों से भी जोडा जाये। इस अभियान को एक आन्दोलन का रूप दिया जाये जिससे साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। जिसके साथ ही परिक्षेत्र के सभी जनपद प्रभारियों को साइबर जागरूकता दिवस के सम्बन्धित वार्षिक कार्ययोजना बनाकर परिक्षेत्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिये गये। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,