संक्रमण रोकने के लिए स्वच्छता आवश्यक- निहालचंद

 

संक्रमण रोकने के लिए स्वच्छता आवश्यक- अधिशासी अधिकारी



ललितपुरजिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार के आदेशानुसार  अधिशासी अधिकारी नगर पालिका के निर्देशन में संक्रामक रोग डेंगू मलेरिया की रोकथाम हेतु नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के विभिन्न वार्डो में रोस्टर तैयार कर सफाई अभियान चलाया जा रहा है और विभिन्न स्थानों को सैनिटाइज किया जा रहा है एवं जलभराव वाली क्षेत्रों में दवा स्प्रे किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत जोन प्रथम के वार्ड नं-12 आजादपुरा मेंं वृहद सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वार्ड के समस्त नाले नालियों एवं जल भराव वाले स्थानों पर मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कराया गया। अभियान के दौरान उक्त वार्ड की तरीझार सफाई कराते हुए एवं नालियों के आसपास लगे जंगली पेड़ पौधे- घास आदि की कटाई-छिलाई करायी गयी। अभियान के दौरान निकले कूड़े एवं शिल्ट का तत्काल निस्तारण कराया गया। इस दौरान संदीप कुमार, स्वास्थ्य लिपिक अमित पराशर, जोन पर्यवेक्षक अमित कुमार, शमीम खांन, स्वास्थ्य नायक देवेन्द्र कुमार सहित अन्य सफाई कर्मचारी व ड्राईवर उपस्थित रहे।
                                                                                                                         

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,