किसान इस देश की आवाज हैं-प्रियंका गांधी वाड्रा

 


      लखनऊ, 05 सितम्बर 2021,अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जी ने तीनों किसान विरोधी काले कानून का एक बार पुनः विरोध करते हुए कहा कि किसान इस देश की आवाज हैं। किसान देश का गौरव हैं, किसानों की हुंकार के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता। खेती-किसानी को बचाने और अपनी मेहनत का हक मांगने की लड़ाई में पूरा देश किसानों के साथ है।

     श्रीमती गांधी ने अपना यह व्यक्तव्य कांग्रेस पार्टी की तरफ से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हो रही किसान महापंचायत के समर्थन में दिया है, इसके साथ ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश में रहस्यमयी बुखार से लगातार हो रही बच्चों की मौतों पर  अत्यंत चिंतित है।

     यूपी कांग्रेस प्रभारी श्रीमती गांधी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हकीकत में आज उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पताल समुचित इलाज देने में असमर्थ है। सरकार लाख दावे करे लेकिन हालात ज़मीन पर शून्य है।
उक्त मुद्दें पर यूपी कांग्रेसजनों ने सोशल मीडिया से लेकर न्यायपंचायत स्तर पर चौपाल करके, जनसम्पर्क जनजागरण अभियान चला रखा है।

यह जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने दिया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,