उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने तीन दिवसीय टूरिज्म कार्निवाल का किया समापन




टूरिज्म कार्निवाल प्रदेश की पर्यटन गतिविधियों के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धिपूर्ण कदम है

वर्तमान परिदृश्य में पर्यटन एक बहुआयामी गतिविधि के रूप में अपनी अलग पहचान के साथ परिलक्षित हो रहा है


प्रदेश में पर्यटन उद्योग की असीम संभावनाएं हैं

प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास हुआ है

उत्तर प्रदेश के पर्यटन उद्योग को प्रदेश की आय का प्रमुख स्रोत बनाए जाने की दिशा में और अधिक कार्य किए जाने की जरूरत है


लखनऊ, 29 सितम्बर 2021

उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने पर्यटन विभाग के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट पर आयोजित तीन दिवसीय टूरिज्म कार्निवाल का आज समापन किया। डा दिनेश शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि टूरिज्म कार्निवाल प्रदेश की पर्यटन गतिविधियों के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धिपूर्ण कदम है। वर्तमान परिदृश्य में पर्यटन एक बहुआयामी गतिविधि के रूप में अपनी अलग पहचान के साथ परिलक्षित हो रहा है।
 उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन उद्योग की असीम संभावनाएं हैं। प्रदेश में पर्यटन उद्योग का भविष्य उज्जल है। आज उत्तर प्रदेश देश के प्रमुख पर्यटन क्षेत्र के रूप में उभरकर सामने आया है। प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास हुआ है। सरकार द्वारा इस क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया गया है
   उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय पर्यटन दिवस मनाए जाने पर विचार किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वीटजरलैंड, मारीशस तथा विश्व के अन्य देश जिनकी आय का प्रमुख स्रोत पर्यटन उद्योग है उन्हीं की तरह उत्तर प्रदेश के पर्यटन उद्योग को प्रदेश की आय का प्रमुख स्रोत बनाए जाने की दिशा में और अधिक कार्य किए जाने की जरूरत है। प्रदेश के आगरा, मथुरा वृंदावन, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, कुशीनगर, चित्रकूट, मिर्जापुर, नैमिषारण्य तथा देवा शरीफ जैसे पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है, इस प्रकार के कार्निवाल को दूसरे प्रदेशों में भी आयोजित किया जाना चाहिए जिससे उत्तर प्रदेश में पर्यटन को और अधिक बढ़वा दिया जा सके।


विधि ओम नम मंत्री श्री बृजेश पाठक ने इस अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश आज माननीय प्रधानमंत्री तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रयासों कोवीडदृ19 महामारी को पराजित कर चहुमुखी विकास कर रहा है। प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर श्री रविंद्र सिंह, सेवानिवृत्त महानिदेशक पर्यटन, श्री रोहित नंदन, सेवानिवृत्त महानिदेशक पर्यटन, श्रीमती नीती शाह सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक पर्यटन, श्री राजेंद्र पांडे, सेवानिवृत्त उपनिदेशक पर्यटन, श्री राम पलटन, सेवानिवृत्त उपनिदेशक पर्यटन, श्री रामनाथ राम, सेवानिवृत्त क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, श्री वृतशील शर्मा, सेवानिवृत्त प्रकाशन अधिकारी, श्री प्रदीप कुमार सक्सेना, सेनिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, श्री प्रताप सिंह, सेनिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी, श्री अनिल अग्निहोत्री, सेवानिवृत्त अपर सांख्यिकीय अधिकारी, श्री ए० के० जायसवाल सेवानिवृत्त अपर सांख्यिकीय अधिकारी सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।

   पर्यटन उत्सव के समापन समारोह के अवसर पर प्रमुख सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन, श्री मुकेश मेश्राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,