जनपद बागपत में चौधरी चरण सिंह तथा चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत के नाम से सड़कों का किया गया नामकरण



लखनऊ, 29 सितम्बर 2021

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य की पहल पर उ0प्र0 सरकार द्वारा जनपद बागपत में 02 अन्य जिला मार्गों का नामकरण किया गया है, जिसमें टाण्डा-रमाला मार्ग (अन्य जिला मार्ग) का नामकरण ‘‘चौधरी चरण सिंह मार्ग’’ नाम से किया गया है तथा जनपद बागपत के ही छपरौली से किशनपुर बराल गांगनौली दोघट पुसार होते हुए बरनावा तक मार्ग (अन्य जिला मार्ग) का नामकरण ‘‘चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत मार्ग’’ के नाम से किया गया है।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए इस सम्बन्ध मे आवश्यक अधिसूचना उत्तर प्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दी गई है।  

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,