काले कृषि कानून लाकर भाजपा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है और किसानों को बर्बाद कर रही है-नरेश उत्तम पटेल


 


प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में पार्टी की किसान नौजवान पटेल यात्रा आज कुशीनगर से देवरिया पहुंची



लखनऊ , दिनांकः11.09.2021

     समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में पार्टी की किसान नौजवान पटेल यात्रा आज कुशीनगर से देवरिया पहुंची। रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। श्री नरेश उत्तम पटेल रामकोला में पूर्व मंत्री  राधेश्याम सिंह के द्वारा आयोजित किसान शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री राधेश्याम सिंह, तमकुही राज के पूर्व विधायक श्री नन्द किशोर मिश्र, सपा जिला अध्यक्ष कुशीनगर डॉ मनोज यादव समेत अन्य नेताओं ने स्वागत किया।
     यात्रा के देवरिया पहुंचने पर देवरिया कुशीनगर बॉर्डर पर जिला अध्यक्ष डॉ दिलीप यादव और भाटपार रानी के विधायक आशुतोष उपाध्याय के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी समेत सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया। रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के कोटवा मोड़ पर  मनीष सिंह और विजय प्रताप यादव के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वागत किया। रामपुर कारखाना में युवजन जनसभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव और डुमरी में रामपुर कारखाना की पूर्व विधायक गजाला लारी कंचनपुर में युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री उदय प्रकाश के नेतृत्व में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।


      प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी है। काले कृषि कानून लाकर भाजपा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है और किसानों को बर्बाद कर रही है। डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई लगातार बढ़ रही है और खेती का लागत मूल्य बढ़ रहा है। प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। 2022 के विधानसभा चुनाव में किसान, नौजवान, व्यापारी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगा। सपा अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में अगली सरकार बनने जा रही है। सपा सरकार में सभी के साथ न्याय होगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,