आधा दर्जन उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

 

ललितपुर। जिले की कानून व्यवस्था को सुद्रढ़ रखने के लिए पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने आधा दर्जन उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। सोशल मीडिया सेल से जारी सूची के अनुसार उप निरीक्षक सुजीत कुमार मिश्र को सिविल लाइन चौकी प्रभारी से सदर चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसी क्रम में उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह को प्रभारी चौकी सदर को थाना जखौरा, उप निरीक्षक अजय कुमार को थाना जखौरा से प्रभारी चौकी सिविल लाइन, उप निरीक्षक अतुल कुमार तिवारी प्रभारी चौकी दैलवारा से प्रभारी चौकी नेहरू नगर, उप निरीक्षक दयाशंकर वर्मा को चौकी नेहरू नगर से थाना पाली एवं उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह को कोतवाली से प्रभारी चौकी दैलवारा भेजा गया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,