संयुक्त आयुक्त उद्योग सुश्री कंचन सुबोध उद्यमियों को जेम पोर्टल पर पंजीकरण के लाभों के बारे में बताया



लखनऊः दिनांक: 05 सितम्बर, 2021

इण्डियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष        श्री अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में आईआईए एवं बिग अल्फ़ा के संयुक्त तत्वाधान में जेम  पोर्टल के सम्बन्ध में जूम वेबिनार का आयोजन किया गया। संयुक्त आयुक्त उद्योग सुश्री कंचन सुबोध ने वेबिनार में भाग लिया और उद्यमियों को जेम पोर्टल पर पंजीकरण के लाभों के बारे में बताया।
     इस अवसर पर बिग अल्फ़ा द्वारा जेम पोर्टल पर पंजीकृत करने की प्रक्रिया के बारे में सभी को अवगत कराया गया एवं आईआईए सदस्यों द्वारा जेम से संबधित समस्याओं पर अपने विचार तथा सुझाव भी प्रदान किये गये। आईआईए के साथ बिग अल्फ़ा के साथ किये गये एमओयू के तहत बिग अल्फ़ा द्वारा आईआईए के सदस्यों को जेम से सम्बंधित सभी प्रकार की एडवाइजरी प्रदान की जाएगी।
     बैठक में लगभग 80 से ज्यादा सदस्यों के साथ-साथ आईआईए के केन्द्रीय पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। वेबिनार का आयोजन एवं संचालन आईआईए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री चेतन देव भल्ला द्वारा किया गया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,