श्रीदिगंबर अमावस गिरीजी महाराज नागा बाबा की पुण्यतिथि मनाई



श्रीसर्वेश्वर धाम मंदिर पर हुये धार्मिक आयोजन 
ललितपुर। श्रीसर्वेश्वर धाम मंदिर पर श्रीश्री 1008 श्री दिगंबर अमावस गिरीजी महाराज की पुण्यतिथि पर धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। महाराज के परम प्रिय शिष्य सीता पाठ अन्नपूर्णा धाम श्रीसर्वेश्वर धाम के महंत कृष्णगिरी महाराज ने सुबह गुरु पूजन किया, तत्पश्चात श्रीरामचरितमानस का पाठ, सुंदरकांड, रुद्राभिषेक एवं कन्या भोज भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान महंत कृष्ण गिरी महाराज ने गुरुजी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराज ने जीवन पर्यंत सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रयास किया। उन्होंने गौ रक्षा, सुमेरा तालाब और धर्म स्थलों की सुरक्षा के लिए आंदोलन किए। रणछोड़ धाम, सिद्ध बाबा आदि धर्म स्थलों का जीर्णोद्धार किया। उन्होंने कई विशाल यज्ञ का आयोजन भी किया जिसमें पूरे भारतवर्ष से प्रख्यात संत जन पधारें। उक्त आयोजन में जी.एस.राजपूत, महेंद्र सिंह यादव, संजय तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, संतोष कुशवाहा, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, राजीव जैन, सुधांशु शर्मा, कौशल किशोर गोस्वामी, एड.प्रदीप गिरी, गंगा देवी, शांति, सुमन देवी, अनीता शर्मा, रानी दुबे आदि का सहयोग रहा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,