पर्यटन विभाग को बलिया में धार्मिक, आध्यात्मिक विकास पर काम करने के विशेष निर्देश



पर्यटकों के आने के मामले में यूपी देश में 6वें स्थान से पहले स्थान पर

लखनऊ, 29 सितम्बर 2021

पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) नीलकण्ठ तिवारी ने कहा कि बलिया जिले के 17 आध्यात्मिक स्थलों पर सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है। सभी कार्यों को दो महीने के अंदर पूरा करवा दिया जाए। उन्होंने पर्यटन विभाग को यहां धार्मिक, आध्यात्मिक विकास पर काम करने के विशेष निर्देश दिए हैं, जिससे कि क्षेत्र की जनता को पर्यटन का लाभ मिल सके।
पर्यटन राज्यमंत्री श्री तिवारी ने बलिया जिले के फेफना में आज आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब 2017 में सरकार बनी तो माफियाओं व भ्रष्टाचारी लोगों की कमर तोड़ दी गई। कोरोना पर अंकुश लगाने के मामले यूपी मॉडल की देश में चर्चा होने लगी। उन्होंने कहा कि यूपी में सरकार बनने के बाद अपने संकल्प पत्र के अलावा और भी आवश्यक विन्दुओं को जोड़ते हुए कार्य करने की योजना बनाई गई। मुख्यमंत्री ने किसानों के यहां तहसील से जाने वाली कर्ज की नोटिस बन्द करने की सोच के साथ किसानों का ऋण माफ किया। इसका नतीजा है कि 2017 के बाद एक भी किसान ने आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या नहीं की। उन्होंने कहा कि मंत्री, विधायक, अधिकारियों के घरों पर होने वाले साज-सज्जा में कटौती की गई और उसी धन से गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान किया गया। उज्ज्वला योजना के जरिए बहन-माताओं के आंसू पोछने का काम किया। क्रय केंद्रों पर आज खरीद कई गुनी बढ़ गई है। आज केंद्र सरकार की 44 योजनाओं में यूपी पहले स्थान पर है। यहां के सीएम योगी आदित्यनाथ को कोरोना के रोकथाम को लेकर ऑस्ट्रेलिया के सदन में प्रशंसा की जाती है। पूर्वांचल व अन्य एक्सप्रेस-वे से जरिए आवागमन को सुगम बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक व आस्था के केंद्र पर पहले लोग जाने से संकोच करते थे। पर्यटन, कनेक्टिविटी, उद्योगों को बढ़ावा देकर आय बढाने व विकास का मार्ग हो सकता है, पर पहले लोगों ने इस पर सोचा ही नहीं। सरकार बनने के बाद विकास के इन सभी मार्गों को प्रशस्त किया गया। काशी विश्वनाथ, अयोध्या नगरी, विंध्य धाम, ब्रज क्षेत्र समेत आस्था के सभी प्रमुख केंद्रों को निखारकर अद्भुत स्वरूप को सामने लाया गया। उन्होंने कहा कि इसका नतीजा यह हुआ कि पर्यटकों के आने के मामले में यूपी देश में 6वें स्थान से पहले स्थान पर आ गया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,