किसानों पर जबरन थोपे जा रहे तीन कृषि कानून : श्याम सुन्दर सिंह

 किसानों पर जबरन थोपे जा रहे तीन कृषि कानून : श्याम सुन्दर सिंह




                ग्राम बंगरिया में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गोष्ठी संपन्न


ललितपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में ग्राम बंगरिया में वृहद स्तर पर जन विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मु य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी श्याम सुन्दर सिंह यादव पारीछा मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा व पूर्व जिलाध्यक्ष झांसी छत्रपाल सिंह मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम ऐरावनी के पूर्व प्रधान/ब्लाक अध्यक्ष जयपाल सिंह लोधी ने की।

मु य अतिथि पूर्व एमएलसी श्याम सुन्दर सिंह पारीछा ने कहा कि वर्तमान केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में कृषि स बन्धित तीन काले कानूनों को जबरन किसानों पर थोपा जा रहा है। इस कानून के लागू होते ही किसानों को उसकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) नहीं मिलेगा, तो वहीं किसान अपने ही खेत में मजदूर बनकर रह जायेंगे। बड़ी-बड़ी क पनियां जो कुछ भी किसानों को बीज या खाद के जरिए खेत में उगाने को देंगे, किसान को वही उगाना पड़ेगा। साथ ही क पनी के मानक अनुसार फसल न होने पर किसान की उक्त उपज को कंपनी द्वारा खरीदा भी नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि जबरन थोपे जा रहे तीनों कृषि बिल के खिलाफ देश भर का किसान विगत कई महीनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन केन्द्र व प्रदेश सरकारों द्वारा इन किसानों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, हत्या, आत्महत्या, अनाचार के अलावा आपराधिक घटनाओं में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हुयी है। कहा कि प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। यही कारण है कि प्रदेश सरकार द्वारा ब्राह्मणों पर अत्याचार करते हुये सर्वाधिक एनकाउंटर कराये गये, जिससे आमजन दहशत के साये में जीवन यापन करने को विवश है। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा व पूर्व जिलाध्यक्ष झांसी छत्रपाल सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा सरकार के अत्याचारों से प्रदेश को मुक्त करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एकजुट होकर अपने मत रूपी अधिकार का प्रयोग समाजवादी पार्टी के पक्ष में करते हुये इस आताताई सरकार को जड़मूल से उखाड़ फेंकते हुये प्रदेश में एक बार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मु यमंत्री बनाने के संकल्प को पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ को मजबूत करते हुये 18 वर्ष की आयुवर्षता पूर्ण कर चुके युवाओं को अधिक से अधिक मतदाता सूची में नाम जुड़वायें और संगठन को मजबूत बनायें। अध्यक्षता करते हुये पूर्व प्रधान ऐरावनी/ब्लाक अध्यक्ष जयपाल सिंह लोधी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रतिफल है कि अब ललितपुर में प्रदेश का सबसे बड़ा विद्युत उत्पादन केन्द्र ललितपुर में स्थापित है। इसके अलावा बड़े-बड़े उद्योगों को लगाने के प्रयास में समाजवादी पार्टी की अग्रणी भूमिका रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वह समाजवादी पार्टी की विचारधारा को अपनायें और समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेकर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करें। इस दौरान फूलसिंह नन्ना व ज्योति सिंह लोधी ने भी संबोधित किया। गोष्ठी में जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह जीतू, खेमचंद चौरसिया, कृष्ण स्वरूप निरंजन, विजय शिक्षक, अमरसिंह भैरा, शत्रुघ्न यादव, जिला पंचायत सदस्य धनंजय यादव, ऋतुराज निर्मोही, रामदास श्रोती, रामप्रताप सिंह, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, शाकिर अली, राघवेंद्र सिंह ठेकेदार, जगभानसिंह, प्रदीप नामदेव, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, साहब सिंह, विश्वनाथ बाबा, मुकेश कौशिक, हरीराम कुशवाहा, भूपेंद्र लोधी, इन्द्रपाल यादव के अलावा अनेकों कायकर्ता मौजूद रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,