नवनीत बने भारत तिब्बत समन्वय संघ के प्रांत सह संयोजक बने



लखनऊ । भारत तिब्बत समन्वय संघ (पंजीकृत) के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरविंद केसरी ने प्रचार व आईटी प्रभाग के लिए गोरक्ष प्रांत पूर्वी उत्तर प्रदेश के सह संयोजक का दायित्व नवनीत मिश्र को सौंपाते हुए संघ को मजबूत व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा की है।
          जारी विज्ञप्ति के अनुसार नवनीत मिश्र संत कबीर नगर जिले के नगर पंचायत मगहर के निवासी हैं।    
       श्री मिश्र अध्ययन काल से ही जन सरोकारों से जुड़े रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रमुख श्री मिश्र स्वतंत्र लेखन के साथ-साथ विभिन्न शैक्षिक व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं।
      गोरक्ष प्रांत पूर्वी उत्तर प्रदेश के सह संयोजक (प्रचार व आईटी प्रभाग) का दायित्व स्वीकार करते हुए नवनीत मिश्र ने संघ के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ के नीतियों, ऊद्देश्यो व कार्यक्रमो को जन-जन तक पहुंचाने और संघ व मिडिया के मध्य सेतु का कार्य करते हुए संघ की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
        श्री मिश्र के मनोनयन पर भारत तिब्बत समन्वय संघ,भारत के राष्ट्रीय संयोजक हेमेंद्र पीएस सिंह तोमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष (कार्यवाहक) प्रो०प्रयाग दत्त जुयाल,पूर्व कुलपति, राष्ट्रीय महामंत्री द्वय अरविंद केशरी, विजय मान, नरेन्द्र पाल सिंह भदौरिया, संगठन मंत्री, प्रांतीय संरक्षक राम जन्म सिंह, प्रांतीय संयोजक एडवोकेट अरविंद विक्रम चौधरी, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, यू.एस.पाण्डेय, भाजपा नेता अमर राय, श्रीमती अनिता सिंह, डॉ०सोनी सिंह सहित भारत-तिब्बत समन्वय संघ के जुड़े व शुभ चिन्तकों ने अपनी बधाई प्रेषित किया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,