लव कुश जयन्ती समारोह बालबेहट में


ललितपुर। लव कुश जयन्ती समारोह को मनाये जाने को लेकर कुशवाहा समाज की एक बैठक संपन्न हुयी। बैठक में बताया गया कि 6 सितम्बर को सुबह 11 बजे से बालाबेहट स्थित श्रीवैदेही मंदिर बस स्टेण्ड के पास जयन्ती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा महासभा जुगल किशोर कुशवाहा झांसी, राज्यमंत्री उ.प्र.शासन हरगोविन्द कुशवाहा, राज्यमंत्री मनोहरलाल, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, दीपमाला कुशवाहा झांसी, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, रतिराम कुशवाहा, चेतन कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, रामू कुशवाहा, श्याम कुशवाहा, भजनलाल माते, नीलू कुशवाहा आदि मौजूद होंगे। बैठक में राजाराम कुशवाहा, राकेश कुशवाहा बालाबेहट, क्षेत्र पंचायत बालाबेहट सदस्य मनोज कुशवाहा, उदल कुशवाहा, पूरन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,