समाजवादी युवजन सभा की 51 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित

 लखनऊ

                           दिनांकः17.10.2021

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की स्वीकृति से समाजवादी युवजन सभा की 51 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित कर दी गई है जिसमें श्री मोहम्मद फहद अध्यक्ष श्री उदय प्रकाश यादव महासचिव और श्री शांतनु प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में 4 उपाध्यक्ष सर्वश्री वरूण यादव, कृष्ण कुमार पटेल, संतोष यादव तथा प्रकाश नरायण झा नामित हुए हैं।

    समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 13 सचिव और 31 सदस्य बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में 10 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। इनके अतिरिक्त 6 महिला पदाधिकारी भी नामित हैं जिनमें अपूर्वा वर्मा उपाध्यक्ष तथा नेहा आनंद, अंजलि चौरसिया, जाह्नवी पाण्डेय ‘निधि‘ अन्नू यादव एवं निशा दुबे को सदस्य बनाया गया है।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की अनुमति पर 51 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अतिरिक्त 48 सचिव भी नामित किए गए है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,