भाजपा अनुसूचित मोर्चा का राष्ट्रीय सम्मेलन कानपुर में


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करेगीं प्रतिभाग, कार्यकर्ताओं को सौंपी गयी जिम्मेदारी
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा का राष्ट्रीय सम्मेलन 12 अक्टूबर को कानपुर में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड के पूर्व राज्यपाल बेबीराजा मौर्य प्रतिभाग करेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक प्रभारी विनीत खटीक के मुख्यातिथ्य, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र रजक की अध्यक्षता में आयोजित की गयी, जिसमें मोर्चा के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के उच्च पदाधिकारियों द्वारा मोर्चा को नई जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जिसके तहत 12 अक्टूबर को कानपुर में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया है, जिसमें जनपद से लगभग एक सैकडा से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होगें। इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष बसंती लारिया, जयप्रकाश, लता साध, महेश वर्मा जिला मीडिया प्रभारी, प्रभु गन्दर्भ, विशाल गन्दर्भ, अनिल कुमार, रूपेश   , राजकुमार, नितिन पंथ, दिलीप श्रीवास, पृथ्वी बाल्मीकि, बृजेन्द्र अहिरवार, रामसिंह जितेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,