सपा प्रदेश अध्यक्ष की रैली की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

 


ललितपुर। उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार की किसान और नौजवान विरोधी

नीतियों को खिलाफ एवं आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए
समाजवादी पार्टी ने प्रदेश भर में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर
प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाहन में बिगुल फूंक
दिया गया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अगवानी में प्रदेश
के प्रत्येक जनपद में क्रमबद्ध तरीके से रैली का आयोजन किया जा रहा है। 9
सितंबर को जनपद ललितपुर की विधानसभा महरौनी में भी सपा प्रदेश अध्यक्ष
नरेश उत्तम पटेल की अध्यक्षता में रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसको
सफल बनाने के मकसद से समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. द्वारा
जनपद की तहसीलों, ब्लॉक और कस्बों में जाकर रैली को सफल बनाने के लिए
कार्यकर्ताओं को आह्वान किया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को तहसील
मड़ावरा, महरौनी व कस्बा नाराहट में भी एक बैठक का आयोजन सपा जिलाध्यक्ष
तिलक यादव एड. के मुख्य आतिथ्य एवं ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश पाल की
अध्यक्षता में किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं को
रैली में अधिक से अधिक संख्या में भीड़ जुटाने का आवाहन करते हुए सपा
जिलाध्यक्ष के द्वारा निर्देश दिए गए। बैठक में समाजवादी पार्टी के तमाम
तहसील स्तरीय नेता कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,