अरुण वाल्मीकि को न्याय दिलाने के लिए प्रियंका गाँधी ने भगवान वाल्मीकि से मांगा आशीर्वाद




लखनऊ 21 अक्टूबर 2021

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने आज शाम दिल्ली के भगवान वाल्मीकि मंदिर पहुँचकर उनके चरणों में नमन किया। उन्होंने भगवान वाल्मीकि से प्रार्थना की कि उन्हें अरुण वाल्मीकि के परिवार की लड़ाई लड़ने की शक्ति प्रदान करें।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा कि प्रियंका गाँधी ने कल रात आगरा जाकर अरुण वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात की थी। अरुण सफ़ाईकर्मी थे जिनकी पुलिस हिरासत में मौत हो गयी थी। घर वालों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें बेदर्दी से मारा था जिसकी वजह से उनकी मौत हुई। उनके साथ वाल्मीकि समाज के 17-18 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया था।

अंशू  अवस्थी ने कहा कि अरुण वाल्मीकि को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस हर स्तर पर संघर्ष करेगी। पार्टी महासिचव प्रियंका गाँधी ने अरुण वाल्मीकि के परिवार को पार्टी की ओर से तीस लाख रुपये और हर संभव कानूनी मदद का फ़ैसला किया है। भगवान वाल्मीकि का भी उन्हें आशीर्वाद मिला है तो फिर इस न्याययुद्ध में विजय निश्चित है।

श्री अवस्थी ने कहा कि अरुण वाल्मीकि को जिस तरह हिरासत में मारा गया, वह उत्तर प्रदेश में पुलिसिया राज की गवाही देता है। योगी सरकार के इशारे पर आज पुलिस हत्यारी बन गयी है। इसका सबसे बड़ा खामियाज़ा दलितों और वंचित तबकों को भुगतना पड़ रहा है। क़ानून, नियम और संविधान की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। अगले चुनाव में प्रियंका गाँधी के नेतृत्व में यूपी के अत्याचारी शासन का अंत निश्चित है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,