पेट्रोल डीजल के दाम अभी कम है : उपेंद्र तिवारी


उरई। देशभर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर जनता के बीच यूपी खेल युवा कल्याण व पंचायती राज मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा है कि ‘देश में 95% जनता पेट्रोल-डीजल का उपयोग ही नहीं करती। प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से पेट्रोल-डीजल के दाम अभी कम हैं।’

श्री तिवारी जालौन के उरई में आजादी के 75वें साल पर अमृत महोत्सव समारोह में संगोष्ठी को संबोधित करने आए थे। इसी दौरान उन्होंने ये बयान दिया।जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल मुट्ठी भर लोग ही चार पहिया की गाड़ी चलाते हैं। उन्हें ही पेट्रोल की आवश्यकता होती है। 95 प्रतिशत लोगों को पेट्रोल की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने कहा कि अगर आप ईंधन की कीमत की प्रति व्यक्ति आय से तुलना करें, तो कीमतें अब भी बहुत कम हैं। डीजल-पेट्रोल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

उन्होंने पेट्रोल-डीजल के मुद्दे के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इसका प्रोपेगैंडा बना रहा है। देश में तो लोगों की आमदनी बढ़ी है, उस हिसाब से डीजल-पेट्रोल के दाम बहुत कम हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,